LIVE UPDATE
Bilaspur

एसएसपी रजनेश सिंह की ‘प्रहार पुलिसिंग’ का कमाल.. स्वतंत्रता दिवस पर जांबाजों का डिप्टी सीएम ने किया सम्मान..जमकर की तारीफ

बिलासपुर..79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजन किया गया।  जिले के प्रभारी और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडारोहण कर जिले समेत प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।‘ इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रहार पुलिसिंग’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

पुलिस ने गीता जनता का भरोसा

सम्मान समारोह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की विशेष पहल पर आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस दौरान वरिष्ठ पुलिस कप्तान की अगुवाई में संचालित प्रहार पुलिसिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की अगुवाई में बिलासपुर की पुलिस टीम अपराध और अपराधियों कब कमर तोड़ दिया है। बिलासपुर की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास प्रगाढ़ हुआ है। और पुलिस को जनता का सहयोग भी मिल रहा है। ‘प्रहार पुलिसिंग’ ने अपराध पर करारी चोट के साथ जनता में सुरक्षा के भरोसे को मजबूत किया है।

समूचे पुलिस टीम का सम्मान

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल के साहस, कुशलता और समर्पण का प्रमाण है। निश्चित रूप से आने वाले समय में जिले की पुलिसिंग को और ऊंचाई देगा। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा, “प्रहार पुलिसिंग केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता है। यह सम्मान पूरी टीम का है।”

सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी

सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का नाम सीएसपी निमितेष सिंह , निरीक्ष बृज बिहारी साहू ,निरीक्षक अजहर उद्दीन ,निरीक्षक देवेश राठौर , निरीक्षक निलेश पाण्डेय , निरीक्षक श्वेता मिश्रा गौरहा,  उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, उप निरीक्षक विष्णु यादव,  उप निरीक्षक राज सिंह, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह , उप निरीक्षक राजाराम ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक , गौरी शंकर शंकर बघेल, सहायक उप निरीक्षक आदित्य शर्मा , सहायक उपनिरीक्षक आकांक्षा दांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक वंदना कौरव, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार डडसेना, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह,  प्रधान आरक्षक घनश्याम तिवारी  प्रधान आरक्षक नाहिद हुसैन है।

कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें

सम्मान कार्यक्रम के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि जिले मे अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। निश्चित रूप से माननीय उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद हमारी टीम का मनोबल बढ़ा है। फिर से दोहराना चाहूँगा कि असामाजिक तत्वों को कानून के निर्देशों का पालन करना होगा। अन्यथा पुलिस की कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close