LIVE UPDATE
Big news

Deputation Order: स्कूल शिक्षा में प्रतिनियुक्ति,नन्दा पिल्लै बनीं राज्य शिक्षा आयोग की नई सचिव

Deputation Order।रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने शिक्षा विभाग में गुणवत्ता और प्रशासनिक गतिशीलता लाने के लिए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इस आदेश में रायपुर के चन्दखुरी स्थित प्रतिष्ठित पीएम श्री सेजेस स्कूल की प्राचार्य को अब राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही बिलासपुर जिले में भी शिक्षकों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती नन्दा पिल्लै, जो वर्तमान में पीएम श्री अनंत राम बर्छिहा शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), चन्दखुरी (आरंग) में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग, रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के लिए भी आदेश जारी किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुदुदण्ड (बिलासपुर) में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती सीमा वर्मा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ली गई हैं।

उन्हें प्रशासनिक आधार पर शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला (सेजेस हिंदी माध्यम), चकरभाठा में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

देखे प्रतिनियुक्ति आदेश

Deputation Order dt 11-02-2026

Back to top button
close