Bilaspur
रक्षा टीम ने चलाया हंटर..बृहस्पति बाजार से दो महिलाएं गिरफ्तार…हुज्जतबाज महिलाओं ने बताया..हां..करती हैं देह का सौदा
देह व्यापार के जुर्म में रक्षा टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—जिला पुलिस की रक्षा टीम ने शहर के अलग अलग स्थानों पर धावा बोला। इस दौरान रक्षा टीम ने संदिग्ध महिलाओं को गिरप्तार किया है। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने जमकर हुज्जतबाजी की। कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार महिलाओं ने देह व्यापार से जुड़ा होना कबूल किया।
पुलिस के अनुसार मुखबीर से लगातार जानकारी मिल रही थी कि शहर के भीड़ भाड़ क्षेत्र में कुछ संदिग्ध महिलाएं देह व्यापार की गतिविधियों को अंजाम दे रही हैं। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने रक्षा टीम को जगह जगह रेड कार्रवाई का आदेश दिया। इसी क्रम में रक्षा टीम ने डीएसपी अनीता प्रभा मिंज ,निरीक्षक भारती मरकाम की अगुवाई में कोन्हेर गार्डन, पोस्ट आफिस,शनिचरी चौक में धावा बोला।
, रक्षा टीम की महिला आरक्षक बबीता मरावी , रूपांजली सोंचे,भावना अटलकर ने बृहस्पति चौक में दो संदिग्ध महिलाओं को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनो महिलाओं ने महिला पुलिस के साथ जमकर हुज्जतबाजी की। कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर दोनों महिलाओं देह व्यापार से जुड़ा होना कबूल किया। गिरफ्तार महिलाओं में एक मगरपारा तो दूसरी तालापारा की रहने वाली है। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।