खेत की फेसिंग में उलझी मिली लाश..मोटरसायकल क्षतिग्रस्त..देर रात्रि बड़े वाहन से हटकराने से हुआ हादसा…
क्षतिग्रस्त मोटरसायकल के साथ युवक की लाश बरामद

बिलासपुर—तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित गिरधौना कोड़पुरी मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। पुलिस को मौत की जानकारी गांव के कोटवार से मिली। कोटवार संतोष मानिकपुरी ने बताया कि खेत के फेंसिंग में एक युवक का शव फंसा है। शव के पास ही छतिग्रस्त मोटरसायकल पड़ी है। जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।
खबर तखतपुर थाना क्षेत्र के गिरधौना कोड़पुरी मार्ग से है। पुलिस को कोटवार से जानकरी मिली कि सड़क से हटकर खेत की फेंसिंग में एक युवक का शव फंसा है। युवक की उम्र करीब 30- 35 साल के बीच है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी एकत्रित हो गये।
पुलिस के अनुसार युवक शव फेंसिंग में फंसा है। पास मे क्षतिग्रस्त मोटरसायकल भी पड़ी है। प्रारंभिक जानकरी के अनुसार हादसा देर की है। तेज रफ्तार में होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी। अथवा किसी अन्य बड़े वाहन से टकराने के बाद हादसा हुआ है। टकराने के बाद मोटरसायकल के साथ युवक खेत के पास पहुंचा और फेंसिंग में फंस गया। रात होने के कारण समय पर मदद नहीं मिलने से युवक की मौत हुई है।
पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की पहचान किया जाना बाकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





