LIVE UPDATE
आपणों राजस्थान

कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025..पाठ्यक्रम में संशोधन, आयोग ने जारी किया शुद्धि पत्र

Rajasthan News ।जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती-2025 के अंतर्गत पाठ्यक्रम संशोधन संबंधी शुद्धि पत्र जारी किया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के तहत कनिष्ठ विधि अधिकारी के कुल 12 पदों हेतु विज्ञापन संख्या 08/2025-26 दिनांक 19 अगस्त 2025 को जारी किया गया था।

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक 3 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में पाठ्यक्रम संशोधन किए जाने कारण विज्ञापन में उल्लिखित परीक्षा स्कीम और पाठ्यक्रम को प्रतिस्थापित कर दिया गया है।

इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर शुद्धि पत्र संख्या 14/2025-26 जारी कर दिया गया है।

विस्तृत सूचना एवं पाठ्यक्रम का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

Back to top button
close