Chhattisgarh news- छग में सशस्त्र नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा,PCC चीफ़ ने उठाए सवाल
उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी में अब कोई सक्रिय सदस्य नहीं बचा है, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि आगामी दिनों में आम आदिवासियों को नक्सली बताकर गिरफ्तार तो नहीं किया जाएगा।

Chhattisgarh news-कबीरधाम/बस्तर/ छत्तीसगढ़ में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के कमांडर पापाराव के आत्मसमर्पण को जहां सरकार ने राज्य में सशस्त्र नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा बताया है, वहीं प्रदेश कांग्रेस ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए डेडलाइन के बाद आदिवासियों के उत्पीड़न और बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को निजी हाथों में सौंपे जाने की आशंका जताई है।
Chhattisgarh news-उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी में अब कोई सक्रिय सदस्य नहीं बचा है, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि आगामी दिनों में आम आदिवासियों को नक्सली बताकर गिरफ्तार तो नहीं किया जाएगा।
पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की बटालियन नंबर एक के कमांडर माड़वी हिड़मा के बाद कमांडर पापाराव अंतिम बड़ा लड़ाका था। पापाराव पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
Chhattisgarh news/उसने बस्तर पुलिस के समक्ष अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसकी प्रशासनिक स्तर पर औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
Chhattisgarh news-आत्मसमर्पण से पहले गृहमंत्री और पापाराव के बीच मोबाइल पर बातचीत भी हुई। पापाराव उर्फ मंगू (56) सुकमा जिले का निवासी है। वह पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य था। उसके साथ 10 से 12 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं।




