जिले के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव, मस्तूरी को मिला नया एसडीएम..14 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
कलेक्टर कार्यालय के आदेश से राजस्व महकमे में बड़ा फेरबदल

बिलासपुर…जिले के प्रशासनिक ढांचे में एक साथ कई बदलाव किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय से जारी दो अलग-अलग आदेशों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर पर तबादले किए गए हैं, वहीं डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर स्तर पर भी जिम्मेदारियों में फेरबदल हुआ है।
तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले
कलेक्टर कार्यालय के आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नई पदस्थापना के तहत गरिमा ठाकुर को तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार मस्तूरी और शिल्पा भगत को तहसीलदार बोदरी की जिम्मेदारी दी गई है।
जयंती देवांगन को तहसीलदार नजूल बनाया गया है, जबकि पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नायब तहसीलदार स्तर पर समर्थ थवाईत को बेलतरा, श्रद्धा सिंह को पचपेड़ी, राहुल साहू को बेलगहना, टोपलाल सिदार को उप तहसील सकरी, ओमप्रकाश चंद्रवंशी को गनियारी, विनीता शर्मा को बिलासपुर और सहरिक को बेलतरा में पदस्थ किया गया है। अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य के लिए संलग्न किया गया है।
मस्तूरी में नए एसडीएम
इसी क्रम में प्रशासनिक आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पैकरा को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम मस्तूरी की जिम्मेदारी दी गई है।
नजूल शाखा का प्रभार बदला
डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर के जिला कार्यालय में रहे प्रभारों के साथ नजूल शाखा का जिम्मा अब संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पैकरा को सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान को नजूल शाखा के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनका अन्य प्रभार यथावत रहेगा।





