LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG School Time Table: कक्षा 5वीं एवं 8वीं की समय सारणी जारी

16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

CG School Time Table/बिलासपुर/लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाओं हेतु समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी समय सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 25 मार्च तक एवं कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगी।

5 वीं की परीक्षा का समय सवेरे 9 बजे से 11 बजे एवं 8वीं की परीक्षा का समय सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

डीईओ ने बताया कि परीक्षा में जिले के सभी शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी शामिल होंगे।

सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

जिले में परीक्षा के सफल संचालन के लिए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिला स्तर पर परीक्षाओं के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति का भी गठन किया जाएगा।

Back to top button