Bilaspur
CG NEWS:सीमा अंचल को मिली हिंदी में पी.एच.डी. की उपाधि

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
CG NEWS;बिलासपुर ।अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ से सीमा अंचल को पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त हुई है।उन्हें ‘ महादेवी वर्मा के साहित्य में नारी चेतना ‘ विषय पर हिंदी में पी.एच.डी.प्रदान की गई है।
सीमा अंचल ने यह उपाधि डॉ.कल्याणी जैन प्राध्यापक हिंदी शासकीय बिलासा कन्या स्नात- कोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त किया है।डॉ.सीमा अंचल ने राष्ट्रीय,अंतराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सक्रिय सहभागिता निभायी है।संप्रति शासकीय नवीन महाविद्यालय नगपुरा,जिला दुर्ग में अतिथि प्राध्यापक हिंदी के रूप में कार्यरत हैं।