LIVE UPDATE
Chhattisgarh

cg news-ACB का एक्शन, घूस मांग रहे कृषि विकास अधिकारी गिरफ्तार

आरोपी अधिकारी ने एक बीज कंपनी के सेल्स मैनेजर को अवैध भंडारण के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी। शनिवार, 12 अप्रैल को जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये पकड़े, जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।

cg news-सरगुजा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक रिश्वतखोर कृषि विकास अधिकारी सह बीज निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अधिकारी ने एक बीज कंपनी के सेल्स मैनेजर को अवैध भंडारण के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी। शनिवार, 12 अप्रैल को जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये पकड़े, जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।

cg news/पूरा मामला विस्तार से समझें तो, सूरजपुर जिले के प्रतापपुर निवासी अजीत कुमार कश्यप ने अंबिकापुर एसीबी कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

अजीत हैदराबाद की मशहूर कंपनी ‘साईं भव्या सीड्स’ में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के धान और मक्का के बीज बाजार में बेचे जाते हैं। अगस्त महीने की बिक्री के बाद जो स्टॉक बच गया था, उसे वापस कंपनी भेजने के लिए दरिमा रोड स्थित ‘माँ महामाया कोल्ड स्टोरेज’ में सुरक्षित रखा गया था। इसी भंडारण की भनक अंबिकापुर के कृषि विकास अधिकारी एवं बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत को लग गई।

cg news/आरोप है कि सोहन लाल भगत ने इस कानूनी भंडारण को ‘अवैध’ बताते हुए प्रार्थी अजीत कुमार को डराना शुरू कर दिया। अधिकारी ने धमकी दी कि वह उसके खिलाफ एकपक्षीय दंडात्मक कार्रवाई करेगा, जिससे कंपनी और उसकी नौकरी दोनों को भारी नुकसान होगा।

इस कथित कार्रवाई से बचने के बदले में बीज निरीक्षक ने 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। प्रार्थी भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय आरोपी को सबक सिखाना चाहता था, इसलिए उसने तत्काल एसीबी की शरण ली।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने शनिवार को जाल बिछाया। जैसे ही प्रार्थी ने अंबिकापुर में सोहन लाल भगत को रिश्वत की पहली किस्त के 1 लाख रुपये सौंपे, टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी के हाथ रसायनों के जरिए धुलवाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

Back to top button
close