LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG Cabinet Expansion News: साय सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार,राजभवन से शपथ ग्रहण समारोह LIVE

मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दिल्ली से रायपुर पहुंचे. 10:30 बजे मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

CG Cabinet Expansion News: छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद आज साय कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. प्रदेश को आज तीन नए मंत्री मिलने वाले हैं. नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन सज चुका है.

जहां गुरू खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल नए मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इसके बाद तीनों नव निर्वाचित मंत्री दिल्ली जाएंगे. जहां वे सभी पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे.

मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दिल्ली से रायपुर पहुंचे. 10:30 बजे मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

उन्होंने नए बनने वाले मंत्रियों को शुभकामनाएं दी. वहीं अपनी भूमिका बदले जाने के सवाल पर डॉ रमन सिंह ने कहा मैं राज्य की भूमिका में ठीक हूं और राज्य के बाहर कोई भूमिका चाहता भी नहीं हूं. मैं राज्य में ठीक हूँ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. जहां तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके बाद दोपहर 12:00 बजे CM साय रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे.

सूरजपुर में नवीन भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज लोकार्पण करेेंगे. फिर सूरजपुर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 5:00 बजे CM साय मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे। इससे पहले शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही है। मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम साय ने कहा था कि इंतजार करते रहिए, हो सकता है।

Back to top button
close