LIVE UPDATE
Bilaspur

बछड़े का हत्यारा गिरफ़्तार…आरोपी ने जानबूझकर कुचला..कार बरामद

बिलासपुर…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में निर्दोष गाय के बछड़े को कुचलने वाले कार चालक पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को पुलिस ने महज दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.. तेज रफ्तार हैरियर कार क्रमांक CG 10 BP 9908 को जब्त भी किया  है।

क्या है  पूरा मामला

घटना 10 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:30 बजे की है, जब नारियल कोठी रोड, रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास एक अज्ञात काले रंग की हैरियर कार ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर खड़े गाय के बछड़े को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पीड़ित  मोहित यादव, निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा, ने इस घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। अपराध दर्ज होते ही पुलिस ने धारा 281 व 325 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

सीनियर अफसरों के मार्गदर्शन में जांच:

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने तत्काल कठोर कारवाई का फरमान सुनाया…अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में टीम गठित की गई। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद और मुखबिर की सूचना से आरोपी का  पता लगाया गया…आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुशवाहा निवासी मधुबन रोड, दयालबंद, अटल आवास के रूप में की गई।

पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर हिरासत में लिया.. पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद हैरियर कार CG 10 BP 9908 को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की सराहनीय प्रयास 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय सहित प्रधान आरक्षक विनोद यादव, गोकुल जांगड़े, धीरेंद्र सिंह, राहुल जगत और नवल पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close