LIVE UPDATE
Bilaspur

ब्राउन शुगर रैकेट का खुलासा… गांजा भी बरामद..अपराध में बीईओ का बेटा शामिल…नेटवर्क की परतें खुलीं

ऑपरेशन प्रहार में 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरा.द.. गांजा जब्त

बिलासपुर… अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस ने तीन युवकों के नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन जब्त किए गए। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तीसरा आरोपी पहले से जेल में है।

इंतजार करते पकड़ा गया सप्लायर

सकरी टीआई विजय कुमार चौधरी के अनुसार 27 फरवरी को सूचना मिली कि तैयबा चौक तालापारा निवासी हमीद अंसारी मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी के पास ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे मौके से पकड़ा। तलाशी में 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल बरामद हुआ।

प्रयागराज से आती थी खेप

पूछताछ में हमीद ने बताया कि वह अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई  निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के जरिए प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। नशीला सामान ईशांत के घर में रखा जाता था।

पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान की तलाशी में 25 ग्राम गांजा, चार चिलम और दो लाइटर जब्त किए। किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। अमन तिवारी को भी हिरासत में लिया गया।

थार प्रकरण से कनेक्शन

ईशांत सिंह मंडलोई हाल ही में चर्चित “थार प्रकरण” में भी आरोपी रहा है। तेज रफ्तार वाहन में चाकू लहराते घूमने के मामले में उस पर कार्रवाई हुई थी और वह आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है।

ईशांत की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में है—उसकी मां ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हैं और पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी।

जांच का दायरा बढ़ा

सकरी पुलिस अब सप्लाई चैन की कड़ियों की पड़ताल कर रही है—प्रयागराज से बिलासपुर तक नशीले पदार्थ की खेप किन माध्यमों से पहुंची और स्थानीय स्तर पर किन-किन तक वितरण हुआ।

आरोपी हमीद अंसारी और अमन तिवारी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close