Bilaspur

भाजपा की पहली जिला कार्यशाला.. जिलाध्यक्ष मोहित ने बताया..10 को धर्मनगरी रतनपुर में होगी चर्चा

बिलासपुर… संगठन महापर्व के बाद बिलासपुर जिला ग्रामीण की पहली कामकाजी बैठक रविवार को धर्मनगरी रतनपुर में आयोजित हुई। बैठक की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने की। जिले के सभी पदाधिकारी रतनपुर महामाया मंदिर पहुँचे। मां महामाया का दर्शन कर नवगठित जिला भाजपा की औपचारिक बैठक की शुरुआत की गई।

बैठक में आगामी 10 सितंबर को दोपहर 2 बजे रतनपुर महामाया मंदिर धर्मशाला में आयोजित होने वाली जिला कार्यशाला की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए दायित्वों का निर्धारण किया गया। पदाधिकारियों के बीच मंडल प्रभारियों की नियुक्ति और संगठन विस्तार की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श भी हुआ।

जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लेंगे। कार्यशाला में भाग लेने वालों की प्राथमिकता सूची प्रदेश द्वारा निर्धारित की गई है। इसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, निगम एवं मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, समस्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला संयोजक, महापौर, पार्षद सहित सेवा पखवाड़ा की जिला व मंडल टोली शामिल होगी।

बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष द्वय यश मनोहर और जनक देवांगन, अवधेश अग्रवाल, राजेश कश्यप, राज्यवर्धन कौशिक, तिरीथराम यादव, नागेश्वरी साहू, प्रणव शर्मा समदरिया, निखिल केशवानी, राजकुमार साहू, सरोजनी भरद्वाज, राजेंद्र अग्रहरि, महराज सिंह नायक, दुर्गा बबलू कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने पर सहमति बनी।

Back to top button