Big news
भाजपा युवा नेताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..जलाया सोनिया और राहुल गांधी का पुतला…लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस नेताओं पर लगाया सार्वजनिक संपत्ति हड़पने का आरोप

बिलासपुर—-युवा भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन का घेराव किया। इस दौरान भाजपा के यूथ ब्रिगेड ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी,सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का पुतला भी जलाया। साथ ही भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप भी लगाया।
नेशनल हेराल्ड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के साथ भाजपा यूथ ब्रिगेड ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन कार्यालय का घेराव किया्। युवामोर्चा के नेताओं ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। भाजपा यूथ नेताओं ने कहा कि 15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कियाहै। भ्रष्टाचार में सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम भी सामने आया है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड और एसोसिएट्स जनरल्स लिमिटेड से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कुर्क 661 करोड़ की अचल संपत्ति को कब्जे में लेने की अनुशंसा किया है। चार्जशीट के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का भ्रष्टाचार अब सबके सामने आ गया है।
यूथ भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को गैर कानूनी तरीके से कूट रचना कर हथियाने का प्रयास किया है। बावजूद इसके अपने नेताओं के काले कारनामों पर पर्दा डालने में माहिर कांग्रेस के नेता बेशर्मी से प्रदर्शन करने बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब सब समझ गयी है। कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।
प्रदर्शन कार्यक्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल केसरवानी शंकर दयाल शुक्ला अवधेश अग्रवाल रितेश मोहरे गौरी गुप्ता राहुल सराफ अनमोल झा ओंकार पटेल महर्षि बाजपेई धनंजय गोस्वामी इशू गुप्ता विवेक ताम्रकार सनी केसरी रोशन सिंह नितिन छाबड़ा मुकेश राव वैभव गुप्ता आशीष तिवारी बबलू कश्यप ज्ञानेंद्र कश्यप अंकित पाल अभिषेक साहू आदर्श केडिया नितिन पटेल जय वाधवानी राहुल सिंह किशन साहू शिवराज साहू आकाश पांडे समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे