LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Bilaspur Train Accident-बिलासपुर ट्रेन हादसे में तीन अस्पतालों में दस से अधिक लोगों का इलाज,सामने आए नाम

हादसे की भयानकता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर आ गया। जिससे वहां चीख पुकार और अफरा तफरी का माहौल बन गया ।इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। शाम करीब 5:30 बजे यह जानकारी मिली है कि चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि घायलों को अस्पताल भेजने का इंतजाम किया जा रहा है । घटना स्थल शहर से नजदीक होने की वजह से राहत और बचाव का काम तेजी से शुरू हुआ

Bilaspur Train Accident/बिलासपुर ।गतौरा स्टेशन के पास लाल खदान क्षेत्र में आज कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 8 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 से 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। घायलों को तत्काल राहत के तौर पर ₹50,000 की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। इस राहत राशि का वितरण रेलवे अधिकारियों और दक्षिण पूर्व मध्य रेल की विशेष टीम द्वारा विभिन्न अस्पतालों में जाकर किया गया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हादसे के हर पीड़ित तक तुरंत मदद पहुँचना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख, और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, घायल यात्रियों को दी गई ₹50,000 की तत्काल सहायता राशि एक अलग आपात राहत कदम के रूप में प्रदान की गई है, ताकि उन्हें प्रारंभिक आर्थिक मदद मिल सके।

बिलासपुर ट्रेन हादसे में बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल में दस से अधिक लोगों का इलाज जारी है। सिम्स हॉस्पिटल में 5 लोगों का इलाज जारी है। जिसमें मथुरा भास्कर – परसदा, बिलासपुर , चौरा भास्कर- परसदा, बिलासपुर , शत्रुघन- परसदा, बिलासपुर , गीता देव नाथ- हेमु नगर, बिलासपुर और मिहबीश- नैला, जांजगीर के नाम शामिल हैं।

वहीं दो लोगों का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराके किया जा रहा है। जिसमें रश्मि और संतोष हंसराज का नाम शामिल है।

वहीं सेंट्रल हॉस्पिटल में 6 लोगों का इलाज जारी है, जिसमें कविता यादव- झंडा चौक, रायपुर , अंजला साहू- कपन, श्याम देवी गौतम- कपन, प्रीतम कुमार- जयराम नगर, शैलेश चंद्रा- सिरगिट्टी, बिलासपुर और एक अज्ञात बच्चा का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के नजदीक बड़ा रेल हादसा हुआ है। मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब गेवरा से बिलासपुर आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन इसी ट्रैक पर मौजूद मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई।

 पैसेंजर गाड़ी का इंजन मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे पर चढ़ा है। इस हाथ से में अब तक चार लोगों के मौत की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं । दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

Bilaspur Train Accident/मिली जानकारी की मुताबिक जोनल मुख्यालय बिलासपुर से कुछ ही दूर पर मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी मिल रही है कि गेवरा  से बिलासपुर की ओर आ रही पैसेंजर मेमू ट्रेन जिस ट्रैक पर आ रही थी उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी भी मौजूद थी। पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे पर चढ़ गया । जिस हिस्से में  पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई उससे लगी हुई महिलाओं की बोगी थी।  जाहिर सी बात है इसमें ज्यादातर महिलाएं ही सवार रही होगी । पैसेंजर गाड़ी के पीछे के कुछ डिब्बे भी हादसे के बाद पटरी से उतर गए ।

हादसे की भयानकता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर आ गया। जिससे वहां चीख पुकार और अफरा तफरी का माहौल बन गया ।इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। शाम करीब 5:30 बजे यह जानकारी मिली है कि चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि घायलों को अस्पताल भेजने का इंतजाम किया जा रहा है । घटना स्थल शहर से नजदीक होने की वजह से राहत और बचाव का काम तेजी से शुरू हुआ। रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं ।जख्मी लोगों को अस्पताल भेजने का इंतजाम किया जा रहा है । घायलों के इलाज के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को  अलर्ट कर दिया गया है।

Bilaspur Train Accident/रेल हादसे को लेकर रेल्वे की ओर से पहला बुलेटिन जारी  किया गया है। जिसमें हादसे में मृतकों,घायलों को सहायता राशि दिए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही हेल्प लाइन नंबर ज़ारी किे गए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के टकराव की एक अप्रत्याशित घटना हुई है ।

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है । मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं । वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है ।

इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें ।

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—Bilaspur Train Accident

आपातकालीन संपर्क:
• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।

Back to top button