Bhilai Cyber Fraud- सावधान! मोबाइल बैंकिंग के नाम पर कहीं आपका बैंक खाता भी तो नहीं हो रहा सौदा, दुर्ग पुलिस ने पकडे दो शातिर जालसाज
यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब खुर्सीपार निवासी हैप्पी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हैप्पी सिंह का खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की भिलाई-03 शाखा में ऑनलाइन खुला था, लेकिन मोबाइल बैंकिंग सेवा सक्रिय करने में उन्हें तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था

Bhilai Cyber Fraud/छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मदद के बहाने मासूम लोगों के बैंक खातों और सिम कार्ड का सौदा कर साइबर ठगी की साजिश रच रहा था। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू कराने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ विश्वासघात किया और उसके खाते का इस्तेमाल अवैध लेनदेन के लिए किया।
Bhilai Cyber Fraud/ पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब खुर्सीपार निवासी हैप्पी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हैप्पी सिंह का खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की भिलाई-03 शाखा में ऑनलाइन खुला था, लेकिन मोबाइल बैंकिंग सेवा सक्रिय करने में उन्हें तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने अपने परिचित आशीष कुमार से संपर्क किया। 20 जनवरी को सुपेला के आकाश गंगा क्षेत्र में पीड़ित ने मदद की उम्मीद में अपना सिम कार्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी आरोपी आशीष को सौंप दी। जानकारी मिलते ही आरोपी ने पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया और उसका फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में पीड़ित को पता चला कि उनके खाते और सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति को बेचकर किया जा रहा है।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सुपेला पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने जब संदिग्ध आशीष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो इस पूरे खेल में एक और आरोपी सुरजा कुमार सोनी की संलिप्तता भी सामने आई।
Bhilai Cyber Fraudपुलिस की जांच में यह पुष्टि हुई है कि इन आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते और सिम कार्ड को साइबर अपराधियों के हाथों बेच दिया था, ताकि ठगी की रकम को सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष कुमार (शिवाजी नगर, खुर्सीपार) और सुरजा कुमार सोनी (पावर हाउस कैंप-02, छावनी) शामिल हैं।Bhilai Cyber Fraud
दुर्ग पुलिस के अनुसार, इन दिनों मोबाइल बैंकिंग, केवाईसी अपडेट और तकनीकी सहायता के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में भारी उछाल आया है। अपराधी लोगों का भरोसा जीतकर उनके सिम कार्ड और बैंक डिटेल्स हासिल कर लेते हैं और फिर उन खातों का उपयोग अवैध कार्यों के लिए ‘रेंटल अकाउंट’ के रूप में करते हैं। इस मामले में एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपना सिम कार्ड, ओटीपी या बैंक संबंधी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी को भी न दें। Bhilai Cyber Fraud





