LIVE UPDATE
EducationChhattisgarh

BEO Suspend : चहेतों को बचाने का खेल पड़ा महंगा.. सीनियर को जूनियर बताकर मनमानी करने वाले मनेंद्रगढ़ BEO निलंबित, कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन!

BEO Suspend : एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर): शिक्षा विभाग में चल रही मनमानी और भाई-भतीजावाद पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षकों की पदस्थापना के लिए चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी करने और अपने चहेतों को बचाने के आरोप में मनेंद्रगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुरेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

BEO सुरेंद्र जायसवाल पर यह गंभीर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर वरिष्ठ शिक्षकों को ‘अतिशेष’ (सरप्लस) घोषित कर दिया, जबकि उनसे कनिष्ठ (जूनियर) शिक्षकों को उनकी जगहों पर बचाए रखा। यह पूरा खेल सीनियर्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और अपने पसंदीदा शिक्षकों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।

BEO Suspend :इन गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराई। आरोपों की पुष्टि होने के बाद, उन्होंने कार्रवाई के लिए एक सख्त प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने बिना देरी किए बीईओ सुरेंद्र जायसवाल के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

निलंबन अवधि के दौरान सुरेंद्र जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, मनेंद्रगढ़ में अटैच किया गया है। इस कार्रवाई ने शिक्षा विभाग में नियम-कानूनों से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को एक कड़ा संदेश दिया है।

Back to top button