Bank Holiday: भारत में बैंकों की छुट्टियां राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों आधारों पर तय की जाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट अलग हो सकती है। इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को बंद रहते हैं।

इसलिए ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी होता है कि किस शनिवार को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। 20 जून 2026 को बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है और सामान्य नियमों के अनुसार देशभर में बैंक खुले रहेंगे। ग्राहक बैंको में जाकर नियमित बैंकिंग कार्य करा सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश नियमों के अनुसार महीने का पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार सामान्य कार्य दिवस माना जाता है, जब तक कि किसी राज्य में अलग से घोषित अवकाश लागू न हो।

20 जून 2026 तीसरा शनिवार है, इसलिए अधिकांश राज्यों में बैंक शाखाएं नियमित समय के अनुसार काम करेंगी। जिन ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाकर अपना जरूरी काम निपटाना है, वे आज अपना काम निपटा सकते हैं।

डिजिटल बैंकिंग के विस्तार के बावजूद कुछ सेवाएं अभी भी ऐसी हैं जिनके लिए बैंक में जाना पड़ जाता है। इनमें कुछ प्रकार के खातों का खुलवाना, हस्ताक्षर अपडेट करना, बचत या चालू खाता बंद करना, संयुक्त खाताधारक को जोड़ना या हटाना और लॉकर सुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं। इसके अलावा नई पासबुक प्राप्त करना तथा निर्धारित सीमा से अधिक नकद जमा या निकासी जैसी सेवाओं के लिए भी अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे मामलों में काम बैंक जाकर ही होता है।

26 जून को मोहर्रम होने की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और पटना जोन शामिल हैं।

इसके अलावा 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर शिमला जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके आलावा अगले महीने जुलाई में देश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार और शनिवार की छुट्टियों के अतिरिक्त 6 दिन बैंकों का अवकाश रहेगा।

मोहर्रम के मौके पर शुक्रवार, 26 जून को देश के दोनों स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह लगातार 3 दिन मार्केट बंद रहेगा।