Chhattisgarh

“भारत माता के जयघोष से गूंजा बलरामपुर…विधायक शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा”

बलरामपुर.( पृथ्वी लाल केशरी)… स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर विधायक शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में वाड्रफनगर और रघुनाथनगर में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। मार्ग में लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा कर सम्मान प्रकट किया।

अपने उद्बोधन में विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि यह आज़ादी हमें अनेक क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत मिली है। “आप लोग देश का भविष्य हैं। आगे चलकर आपको ही राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देना होगा और देश के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए कर्तव्य निभाना होगा।”

तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, सेना की वेशभूषा में बच्चे, शैला नृत्य दल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्काउट-गाइड, रेड क्रॉस सोसायटी, दुर्गा वाहिनी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल प्रभारी एवं ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेष कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष वाड्रफनगर शशि सिंह पोर्ते, जनपद अध्यक्ष प्रतापपुर शुखमनिया देवी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कमलेश मार्को, जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता, जिला मंत्री विकास श्रीवास, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री अंजू कुशवाहा, रघुनाथ नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबरन कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण साहू, सियाराम कुशवाहा, रामजनक कुशवाहा, गौरी कुशवाहा और गोपी शरण कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Back to top button