LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

केन्द्रीय मंत्री को एअर इंडिया ने दिया धोखा..टूटी सीट,बैठना मुश्किल..जनता के साथ छल…कांग्रेस ने कहा..मोदी सरकार ने ही बैठाया भट्ठा

केन्द्रीय कृषि मंत्री का ट्विट...एअर इण्डिया की यात्रा बहुत ही तकलीफदायक

बिलासपुर…मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट किया है कि एअर इंडिया विमान की यात्रा बहुत ही तकलीफदायक है। एअर इण्डिया की टूटी और अंधर धंसी है। ऐसी सीट पर बैठना बहुत ही तकलीफ देने वाली है। शिवराज सिंह की ट्वविट को कांग्रेस ने लपका लिया है। कांग्रेस के कहा कि “मोदी सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है.”। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज  रेल और प्लेन के दोनों यात्री परेशान हैं।.

बताते चलें कि शिवराज सिंह केन्द्र सरकार में मोदी सरकार के कृषि मंत्री हैं। एअर इण्डिया से यात्रा का शिवराज सिंह ने सीट को लेकर ट्विट किया है। शिवराज सिंह ने ट्विट में कहा कि मैंने एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 436 में टिकट करवाया था। मुझे सीट क्रमांक 8-सी आवंटित हुई।  आवंटित सीट पर बैठा..इस दौरान देखने को मिला कि सीट टूटी और अंदर धंसी हुई है। सीट पर बैठना तकलीफ़दायक था।.

शिवराज सिंह के ट्विट को कांग्रेस ने लपक लिया है। कांग्रेस ने शिवराज के ट्वविट पर कहा कि, “लोग शिकायत करते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती. अब शिवराज सिंह चौहान को दिक्कत हुई तो ट्वीट कर रहे हैं।. हो सकता है इस पर एक्शन लिया जाए.”।”लेकिन हालात सुधरने वाले नहीं हैं, क्योंकि कोई भी सिस्टम ऊपर से ठीक होता है. ऊपर तो ‘सब चंगा सी’ का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं. लोग परेशानी झेलते हैं.”

ट्विट में शिवराज ने भी यह भी लिखा है कि यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें ख़राब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close