BilaspurChhattisgarh

एक दर्जन देह व्यापारी गिरफ्तार…एक्सीडेन्ट के बाद पुलिस ने हटाया पर्दा…कारोबार में शामिल विदेशी महिला समेत रसूखदार बेनकाब

उज्बेकिस्तान से बुलाकर देह व्यापार का कारोबार

रायपुर—रायपुर पुलिस ने सैक्स रैेकेट का बड़ा खुलासा कर विदेशी महिला समेत एक दर्जन से अधिक देह व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सैक्स रैकेट मे शामिल उज्बेकिस्तान की लड़की को गिरफ्तार किया है। रैकेट का मास्टर माइन्ड फरार आरोपी को पश्चिमी बंगाल में धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार देह व्यापार का कारोबार सिन्डिकेट बनाकर संचालित किया जा रहा था। पुलिस को मामले की जानकारी एक्स्टीडेन्ट छानबीन के दौरान हुई। 

 रायपुर पुलिस ने पिछले दिनों बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सैक्स रैकेट में शामिल करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया गया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि सैक्स का कारोबार तेलीबांधा थाना और सरस्वती नगर क्षेत्र स्थित होटलों से संचालित किया जा रहा था। देह व्यापार के लिए लड़कियों को ऊंची कीमत में ना केवल देश से बल्कि  विदेशी युवतियों को बुलाया गया था। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने मुख्य आरोपी जुगल कुमार  फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल कर फरार आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

एक्सीडेन्ट के बाद खुली देह व्यापार की पोल

पुलिस जानकारी के अनुसार 5-6 फरवरी की दरमियानी रात्रि थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित व्ही.आई.पी. मेन रोड फ्लावर वैली अमलीडीह जाने वाले रोड में कार और एक्टिवा में टक्कर हो गयी। दरअसल नशे में धुत कार चालक ने चारहिया वाहन क्रमांक सी जी/10/एफ ए/5046 से एक्टिवा  को ठोकर मार दिया। टक्कर में एक्टिवा सवार तीनों को चोट पहुंची। बाद में एक ने ईलाज के दौरान अस्पताल में अरूण कुमार विश्वकर्मा ने दम तोड दिया। मामले में प्रार्थी शाहरूख खान ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।

उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

 अपराध दर्जन होने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने कार सवार युवती समेत आरोपी भावेश आचार्य को महावीर नगर से हिरास्त मे लिया। पूछताछ के दौरान कार सवार युवक और युवती ने पहले तो गुूमराह करने का प्रयास किया। पुलिस सख्ती के सामने दोनो को झुकना पड़ा। युवती ने पुलिस को बताया कि उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की रहने वाली है। उसे आनलाइन एप के माध्यम से जुगल कुमार ने मुम्बई से रायपुर बुलाया है। इस समय हॉटल मे रूकी है। युवती का साथी आरोपी भावेश आचार्य ने जानकारी दिया कि उसने देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क किया।मनोरंजन के लिए एक युवती को बुलाने को कहा। जुगल कुमार ने युवती को देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से रायपुर बुलाया। इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये भी दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने खोला राज

 देह व्यापार की जानकारी के बाद पुलिस महानिरीक्षकअमरेश मिश्रा ने धंधे में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। तेलीबांधा और एण्टी क्राईम, साईबर टीम ने दोनों आरोपियों से देह व्यापार में सभी आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी अभियान चलाया। पुलिस ने रवि ठाकरे निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द,जागेन्द्र उर्फ मोहन को गुढ़ियारी रायपुर से गिरफ्तार किया। दोनो आरोपियों ने  पूछताछ में बताया कि जुगल शर्मा समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर  देह व्यापार का धंधा संचालित करते है। locanto app के माध्यम से ग्राहकों को युवतियों का फोटो भेजने के अलावा कीमत की जानकारी देते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को 10 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा । साथ ही फरार जुगल किशोर समेत अन्य आरोपियों के लिए पतासाजी अभियान चलाया।

 अन्य मामलों में भी गिरफ्तारी

11 फरवरी को आरोपी बृजेश साहा, मोह. साजिद, दिनेश लिलवानी, शेख इमरान, अमित सोनी, रमेन्द्र पाठक, शेख नूरूल हक और दुर्गेश पनागर को गिरफ्तार किया गया। अलग जिलो और थाना से गिरफ्तार  न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया। आरोपी बृजेश साहा को पुलिस रिमाण्ड लिया गया। इसके अलावा फरार देह व्यापार के सरगना को पश्चिम बंगाल के 24 परगना में पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध दर्ज किया गया।

    पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी जुगल कुमार, रवि ठाकरे और  जागेन्द्र उके उर्फ मोहन ने कुछ अन्य युवतियों को रायपुर बुलाकर थाना सरस्वती नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। तीनों आरोपियों के खिलाफ सरस्वती नगर में अपराध दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार देह व्यापारियों का नाम

1). रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। 2) जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर। 3). बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 4). मोहम्मद साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा। 5) दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 6) शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 7) अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर। 8). रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डीडी नगर रायपुर। 9). शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 10) दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा। 11) जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Back to top button
close