india

Aaj ka Mausam: गर्मी की मार, कई राज्यों में बारिश और लू को लेकर IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam : उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

Aaj ka Mausam:उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

Aaj ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले सात दिनों में इन राज्यों में लू चल सकती है और तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

Aaj ka Mausam:देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम करवट लेने को तैयार है। मध्य असम के ऊपर बने एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो अलग-अलग ट्रफ लाइनों के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, सिक्किम में 26 और 27 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Aaj ka Mausam:दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में भी अगले कुछ दिनों तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत के राज्य बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 26 से 28 अप्रैल के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान में हल्की वृद्धि होगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रहेगी। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में तापमान पहले ही 45.9 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में 1 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। बिहार, झारखंड, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भी दो दिनों तक गर्म हवाएं परेशान करेंगी। कुछ राज्यों में हालांकि बारिश से राहत की उम्मीद है, लेकिन कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के बाद फिर से इजाफा हो सकता है।

Back to top button