IPL 202, Virat Kohli: RCB की जीत के हीरो बने विराट कोहली: प्लेयर ऑफ द मैच की रेस में रोहित के बराबर, वॉर्नर-धोनी को पछाड़ा

IPL 202, Virat Kohli:आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 3 विकेट खोकर सात गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
IPL 202, Virat Kohli:इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें किंग कोहली कहा जाता है।
विराट कोहली की इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, और इसी के साथ उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने IPL करियर में 19वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतते हुए डेविड वॉर्नर और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।
अब कोहली और रोहित दोनों के नाम 19-19 बार यह अवॉर्ड है। अगले किसी भी मैच में एक और बार प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही कोहली IPL इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
IPL 202, Virat Kohli: IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं एबी डिविलियर्स, जिन्होंने 25 बार यह सम्मान हासिल किया। क्रिस गेल 22 अवॉर्ड के साथ दूसरे पायदान पर हैं। विराट और रोहित 19-19 अवॉर्ड के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
कोहली ने इस मैच में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 67वीं बार IPL में 50+ स्कोर बनाया और डेविड वॉर्नर (66) को पीछे छोड़ते हुए इस मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।
अब वह IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में शिखर धवन तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 53 बार 50+ स्कोर दर्ज है।