Chhattisgarh

Minimum wage Hike- श्रमिकों को मिला बड़ा तोहफा: 1 अप्रैल से न्यूनतम मजदूरी में इजाफा, जानें किसे कितना फायदा होगा

Minimum wage Hike/दिल्ली के लाखों श्रमिकों और कामगारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राजधानी की आम जनता को बढ़ती महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी हैं और इसका सीधा फायदा दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल और शिक्षित श्रमिकों को मिलेगा।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 390 रुपये से लेकर 520 रुपये प्रति माह तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दरों में महंगाई भत्ते को समायोजित किया गया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कामगार वर्ग को बढ़ती महंगाई का सीधा असर न झेलना पड़े।

Minimum wage Hike/अब बात करें अलग-अलग श्रेणियों की तो सबसे पहले अकुशल मजदूरों को पहले जहां ₹18,066 मिलते थे, वहीं अब उन्हें ₹18,456 मिलेंगे। यानी हर महीने ₹390 का सीधा फायदा।

Minimum wage Hike/अर्ध-कुशल श्रमिकों की मजदूरी ₹19,929 से बढ़कर ₹20,371 कर दी गई है, जिससे उन्हें ₹442 की अतिरिक्त आमदनी होगी। कुशल मजदूरों के लिए यह वृद्धि ₹21,917 से बढ़ाकर ₹22,411 की गई है, यानी ₹494 की बढ़ोतरी।

अगर बात करें पढ़े-लिखे श्रमिकों की तो जिनकी शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास से कम है, उन्हें अब ₹20,371 मिलेंगे, जबकि पहले उन्हें ₹19,929 मिलते थे। वहीं जो मजदूर मैट्रिक पास हैं लेकिन ग्रेजुएट नहीं, उनकी मजदूरी ₹21,917 से बढ़ाकर ₹22,411 की गई है। ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त करने वाले कामगारों को अब ₹24,356 मिलेंगे, पहले उन्हें ₹23,836 मिलते थे, यानी कुल ₹520 की बढ़ोतरी।

राज्य सरकार के इस फैसले से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकेंगे। सरकार ने साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि किसी श्रमिक को तय न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किया जाता है, तो वह संबंधित जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त या उप श्रम आयुक्त से शिकायत कर सकता है।

Back to top button