Big news

थर्ड जेन्डर की परेशानियों से रूबरू हुए एडीएम..लिंग परिवर्तन शल्य क्रिया पर कही यह बताया..और कहा चलाएंगे अभियान

लिंग परिवर्तन शल्य क्रिया में अनुदान पर हुई चर्चा

बिलासपुर—-एडीएम शिवकुमार बनर्जी की अध्यक्षता में थर्ड जेन्डर की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम ने उभयलिंगी व्यक्तियों के राशन कार्ड, आवास सम्बधित परेशानियों को लेकर लोक अदालत में सुनवाई के लिए एक सदस्य की नियुक्ति किया है। उन्होने बताया कि उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था जरूरी है। एडीएम ने कौशल विकास, लिंग परिवर्तन शल्य क्रिया अनुदान सहित अन्य बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया। 
बैठक में उभयलिंगी व्यक्तियों के शिकायत को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को लेकर चर्चा हुई। बनर्जी ने कहा कि विद्यालयों और  महाविद्यालयों में उभयलिंगी व्यक्तियों से संबंधित जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में समिति के सदस्य मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग श्रद्धा मैथ्यू, विजय अरोरा, श्रेया, परिवीक्षा अधिकारी सरस्वती रामेश्री, लीलाधर भांगे, ईशान धिरही विशेष रूप से शामिल हुए। 
 

Back to top button