LIVE UPDATE
Chhattisgarh

ऑडियो विवाद में गिरी कुर्सी: CMO प्रणव राय का डिवोशन, सरकार का सख्त एक्शन

ऑडियो कांड का असर: CMO का डिवोशन, प्रशासन में हलचल

रामानुजगंज/बलरामपुर:.. सरगुजा संभाग में सामने आए एक ऑडियो विवाद ने नगरीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑडियो में कार्यकर्ताओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल सुनाई देने के बाद कार्रवाई हुई और बलरामपुर नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय को पदावनत कर नगर पंचायत स्तर पर भेज दिया गया।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रणव राय को रायगढ़ जिले के तमनार नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ किया है। वहीं बलरामपुर नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी अब दीपक एक्का को सौंपी गई है। यह फैसला ऑडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बढ़े दबाव के बीच लिया गया।

ऑडियो ने बढ़ाया विवाद

वायरल ऑडियो में संबंधित अधिकारी कार्यकर्ताओं के लिए अशोभनीय और भद्दी टिप्पणियां करते सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, बातचीत में रिकॉर्डिंग सुनाने तक की बात कही गई। ऑडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया और प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि जांच का विषय बनी हुई है।

संरक्षण के आरोप, सिस्टम पर सवाल

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बिना राजनीतिक संरक्षण के इस तरह का व्यवहार संभव नहीं होता। यही वजह है कि मामला केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जिले में कार्यप्रणाली पर पहले से सवाल

बलरामपुर जिले में कुछ अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। आरोप हैं कि कुछ अधिकारी मुख्यालय से दूर रहकर भी पद संभालते हैं, जबकि निगरानी और निरीक्षण की व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। नियमित निरीक्षण के अभाव में जवाबदेही तय नहीं हो पा रही, जिसका फायदा लापरवाही और अनियमितता को मिल रहा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close