LIVE UPDATE
Big news

अब यहां होगा..महंगे अस्पताल में गरीबों का सस्ता ईलाज…कलेक्टर ने बताया..दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा क्रिटिकल केयर

केन्द्र और राज्य के संयुक्त बजट से तैयार होग अत्याधुनिक अस्पताल

बिलासपुर—प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना के तहत बिलासपुर में क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल का निर्माण जिला अस्पताल के पास किया जाएगा। अधोसरंचना के विकास पर 36 करोड़ 35 लाख रूपए खर्च होंगे। यह जानकारी कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रस्तावित स्थल निरीक्षण के दौरान दिया। कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर जिला समेत संभाग के लोगों को अब महंगे इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 
जिला अस्पताल के पास क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाया जाएगा। 75 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण  आधुनिकतम चिकित्सा सुविधा होगी। उच्च स्तरीय तकनीकी उपकरणों से तैयार अस्पताल में कुल 36 करोड़ 35 लाख रूपये खर्च होंगे। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल तैयार होने के बाद जिला ही नहीं बल्कि संभाग के मरीजों को फायदा मिलेगा। यहां इलाज काफी सस्ता होगा..लोगों को अब महंगे इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह बातें कलेक्टर अवनीश शरण ने अस्पताल के लिए प्रस्तावित स्थल निरीक्षण के दौरान कही।
कलेक्टर ने बताया कि अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना के तहत किया जाएगा। दो वर्षों के भीतर अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी को बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान  जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.  अनिल गुप्ता और निर्माण एजेंसी के अधिकारी गण मौजूद थे।
जानकारी देते चलें कि प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि प्रधानमंत्री आयुष्मान  भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन के तहत 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक बनाया जाएगा। इसी क्रम में बिलासपुर में 75 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए 24.95 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। अत्याधुनिक उपकरणों के लिए 11.40 करोड़ रूपए मंजूर किये है। अस्पताल को तैयार करने में केन्द्र शासन से 60 प्रतिशत और राज्य शासन से 40 प्रतिशत स्वीकृत हुआ हैष।
कलेक्टर ने जानकारी दिया कि पांच मंजिला इस अस्पताल में चौबीसों घंटे उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। आईसीयू के 12, एचडीयू के 12 बेड होंगे।  आईसोलेशन वार्ड में 30, आईसोलेशन रूम में 5, डायलिसिस 4, एमसीएच 4, इमरजेंसी 10 को मिलाकर कुल 75 बेड और 2 ट्राएज शामिल होंगे। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल के लिए लगातार प्रयास कर जमीन का चिन्हांकन किया गया है। जिला अस्पताल के नजदीक राज्य सड़क परिवहन निगम के पुराने संभागीय कार्यालय की जमीन पर अस्पताल का निर्माण होगा।
क्रिटिकल केयर अस्पताल में गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा।अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी, एमआरआई, सीटीस्कैन जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। गरीब तबके के मरीजों के लिए सुविधा वरदान साबित होगी। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में मरीज का तत्काल परीक्षण करने के बाद इलाज मुहैया होने से स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button