LIVE UPDATE
Bilaspur

शांति भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, दो आरोपी न्यायालय में पेश

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका, दो पर पुलिस का शिकंजा

बिलासपुर…क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद की घटनाओं को रोकने के लिए कोनी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार थाना कोनी क्षेत्र में चलित थाना जन चौपाल के दौरान मिली शिकायतों और संभावित विवाद की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में शांति भंग होने की आशंका सामने आने पर पुलिस ने सुरेंद्र टेंगवर  और ईश्वर बंजारे, दोनों निवासी गतोरी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की मारपीट या विवाद की स्थिति को पहले ही नियंत्रित करना बताया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button