LIVE UPDATE
Bilaspur

सड़क पर चाकू से दहशत फैलाने वाला युवक दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकू के दम पर दहशत फैलाने वाला बदमाश पुलिस के शिकंजे में

बिलासपुर…सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिरकोना मंदिर चौक मेन रोड पर एक युवक हाथ में चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी गोपी वर्मा निवासी ग्राम जलसों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button