LIVE UPDATE
Bilaspur

एयरपोर्ट भर्ती में एक और अवसर, अभ्यर्थियों को 24 मार्च तक आपत्ति का मौका

एयरपोर्ट भर्ती में नया मौका, पात्र-अपात्र सूची पर 24 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

बिलासपुर…बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में संविदा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्रता-अपात्रता सूची जारी कर दी गई है। सूची पर अभ्यर्थियों से 24 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

नोडल अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक लिखित माध्यम से अपना दावा या आपत्ति नोडल अधिकारी, बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट चकरभाठा के पते पर प्रस्तुत कर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि एयरपोर्ट में विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 28 दिसंबर 2025 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय सीमा तक कुल 802 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए 34, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के लिए 51, लेखापाल के लिए 57 और सहायक ग्रेड-03 के लिए 578 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा 82 आवेदन ऐसे मिले जिनमें पदनाम का उल्लेख नहीं था, जिन्हें विज्ञापन में दिए गए सामान्य निर्देशों के अनुसार अपात्र माना गया है।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर पदवार पात्रता-अपात्रता सूची तैयार कर जारी की गई है। अब अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्तियों के परीक्षण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button