LIVE UPDATE
Bilaspur

नेतृत्व परिवर्तन के साथ केशरवानी समाज का नया अध्याय शुरू

संगठन का संकल्प, समाज का विस्तार: केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण

बिलासपुर…( पृथ्वीलाल केशरी)…छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह और प्रबंध समिति की बैठक केशरवानी भवन, ईमलीपारा में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ली।

संरक्षक प्रो. महावीर प्रसाद गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष निलेश गुप्ता सहित उनकी पूरी टीम को शपथ दिलाई। प्रदेश संरक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्य सलाहकार, सूचना प्रसारण मंत्री मीडिया प्रभारी, सहायक सूचना मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

प्रदेश महिला सभा में संरक्षक प्रीति गुप्ता, मनीषा केशरवानी और विभा केशरवानी की उपस्थिति में महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष रेखा केशरवानी और महामंत्री भावना केसरी ने शपथ ली।

इसी क्रम में प्रदेश तरुण सभा के संरक्षक मिथिलेश केशरवानी और सोमेश केशरवानी ने तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर गुप्ता और महामंत्री चंद्रधर केसरी को दायित्व सौंपा।

22 मार्च को अखिल भारतीय बैठक

शपथ ग्रहण के बाद प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 मार्च 2026 को बिलासपुर के झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा में अखिल भारतीय केशरवानी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित होगी। इस आयोजन में देशभर से लगभग 400 प्रतिनिधियों और छत्तीसगढ़ से 400 से अधिक सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन की सफलता के लिए 12 समितियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र केशरवानी ने किया। अंत में प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में बिलासपुर नगर समिति के अध्यक्ष हेमंत केशरवानी, सचिव रघुवीर केशरवानी, कोषाध्यक्ष बसंत केशरवानी सहित महिला सभा और अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। प्रदेशभर के नगर एवं ग्राम सभाओं के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close