LIVE UPDATE
Chhattisgarh

गांवों को पंख, सफर को रफ्तार: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली तकदीर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदली बलरामपुर की रफ्तार, गांव-शहर की दूरी हुई कम

बलरामपुर…( पृथ्वी लाल केशरी)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना ने जिले की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर बदल दी। दूरस्थ और दुर्गम गांवों को जिला व विकासखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए 6 नई बस सेवाएं शुरू हुईं, जिससे ग्रामीण अंचलों में आवागमन को नई दिशा मिली।

पहले सफर मुश्किल, अब समय पर पहुंच रहे छात्र

योजना से पहले कई गांव नियमित परिवहन सुविधा से वंचित रहे। विद्यार्थियों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती या महंगे निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता। किसानों और छोटे व्यापारियों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई बस सेवाओं के संचालन के बाद छात्र समय पर स्कूल-कॉलेज पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों का रोज़मर्रा का सफर आसान हुआ है।

किसानों को बाजार, श्रमिकों को अवसर

बस सेवा शुरू होने से किसान अब सीधे बाजार तक उपज ले जा पा रहे हैं। श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। परिवहन लागत घटी है और समय की बचत हो रही है।

राजपुर से वाड्रफनगर सीधा संपर्क

राजपुर, रामानुजगंज, शंकरगढ़ और वाड्रफनगर सहित कई गांव अब सीधे बस सेवा से जुड़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित व किफायती हो गई है।

समावेशी विकास की ओर ठोस कदम

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना ने गांव और शहर के बीच की दूरी घटाकर सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को गति दी है। यह पहल ग्रामीण आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और समावेशी विकास को जमीन पर उतारने की दिशा में अहम कदम साबित हो रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close