LIVE UPDATE
आपणों राजस्थान

Road Accident In Gujarat- शादी की खुशियों पर पसरा मातम.. हाईवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, बिना बैंड-बाजे के निकली बारात

पाली में शादी अटेंड कर गुजरात जा रहे परिवार की वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वैन सवार 5 लोग पिता, बेटी-बेटा, पोता और दादी की मौत हो गई। साथ ही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव हाईवे पर बिखर गए। वैन से उछलकर गिरे लोग कराहते रहे। इसके बाद राहगीर ने पुलिस को फोन किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Road Accident In Gujarat/राजस्थान के पाली जिले से खुशियां लेकर गुजरात लौट रहे एक परिवार के लिए सफर काल बन गया। ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Road Accident In Gujarat/ यह हादसा गुजरात के उनाव गांव के पास उस वक्त हुआ जब परिवार की वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हृदयविदारक घटना ने शादी वाले घर की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया है।

जानकारी के अनुसार, पाली जिले के भावनगर (गुड़ा एंदला) निवासी रामलाल कुमावत का परिवार वर्तमान में अहमदाबाद में रहता है और वहां जनरल स्टोर संचालित करता है। परिवार अपने भांजे विकास की शादी में शामिल होने के लिए पाली के मनिहारी गांव आया हुआ था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे ‘बिंदौली’ का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पूरा परिवार वैन में सवार होकर वापस अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था।

Road Accident In Gujarat/सफर के दौरान ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार वैन डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन सवार लोग सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत मेहसाणा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

गुजरात पुलिस के मुताबिक, इस भीषण हादसे में 50 वर्षीय रामलाल कुमावत, उनकी 70 वर्षीय माता मथुरादेवी कुमावत, बेटी कोमल (30), बेटा कैलाश (25) और महज 3 साल के मासूम पोते आयुष की जान चली गई है। एक ही घर के तीन पीढ़ियों के खत्म होने की खबर जैसे ही पाली पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। जो रिश्तेदार कुछ ही घंटों पहले हंसी-मजाक और जश्न में डूबे थे, वे अब अपनों के शव लेने के लिए अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

इस त्रासदी का सबसे भावुक पहलू शनिवार सुबह देखने को मिला। जिस घर से बैंड-बाजे और धूमधाम के साथ बारात निकलनी थी, वहां सिसकियों की आवाजें गूंज रही थीं। हादसे के गम में डूबे दूल्हे विकास की बारात बिना किसी जश्न, ढोल या बैंड के निकाली गई। गांव के महज 5-7 लोग ही गमगीन माहौल में बारात लेकर टेवाली गांव पहुंचे। शादी की रस्में केवल परंपरा निभाने तक सीमित रह गईं।

फिलहाल, गुजरात पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.Road Accident In Gujarat

Back to top button
close