ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया 11 किलो गांजा, तस्कर को पुलिस ने दबोचा.. बताया फिर कहां से लाया माल
रेलवे स्टेशन के पास 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर…तारबाहर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर करीब 11 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारसुगुडा ओडिशा से गांजा लेकर बिक्री के इरादे से बिलासपुर पहुंचा था।थाना तारबाहर में अपराध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास अंग्रेजी स्कूल के सामने एक युवक ट्रॉली बैग में गांजा रखकर खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा।
तलाशी में ट्रॉली बैग से 10 किलो 594 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हिमांशु यादव, वार्ड क्रमांक 24 रेलवे कॉलोनी, थाना जीआरपी झारसुगुडा, ओडिशा के रूप में हुई। युवक से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में स्वीकार किया कि झारसुगुडा से गांजा बिक्री के लिए लाया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक भागीरथी गेंदले, मोहन कोर्राम, महेन्द्र सोनकर तथा आरपीएफ निरीक्षक दिनेश कुमार राठौर और आरक्षक अजय कुमार यादव की भूमिका रही। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





