LIVE UPDATE
Chhattisgarh

डीएमएफ फंड की पड़ताल: खर्च पर सीधे सवाल, बैठक में अल्टीमेटम

फाइलों से सड़क तक फैसला: डीएमएफ खर्च पर सीधे सवाल

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी).. जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद, सांसद सड़क सुरक्षा समिति और जिला पशु रोगी कल्याण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से जुड़े और पिछले वर्ष स्वीकृत कार्यों की प्रगति पर सीधा फोकस रखा। उन्होंने पूछा—कितने काम पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और ज़मीन पर असर कितना दिख रहा है।

अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महत्वपूर्ण कार्यों, आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अनुमोदन, डीएमएफ मद में प्राप्त राशि और उसके व्यय, चल रहे कार्यों की प्रगति तथा प्राथमिक परियोजनाओं की जानकारी रखी।

बैठक में सड़क सुरक्षा पर मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए—शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति से गाड़ी दौड़ाने वालों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई हो। लापरवाही पर ढील नहीं दी जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

बैठक में चिंतामणि महाराज, उद्देश्वरी पैंकरा, शकुंतला पोर्ते, हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय सहित जनपद और नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close