LIVE UPDATE
Bilaspur

घर की सीढ़ियों से चल रहा था गांजा कारोबार, कोनी पुलिस का शिकंजा—4 किलो माल के साथ दो गिरफ्तार

बिलासपुर..अवैध मादक पदार्थ के संगठित कारोबार पर कोनी पुलिस ने सीधी चोट की है। मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 किलो 700 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और नगदी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई थाना कोनी क्षेत्र में हुई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम बिरकोना निवासी प्रमिला वर्मा को उसके घर से पकड़ा। तलाशी में छोटी-छोटी पुड़ियों और पैकेटों में भरा कुल 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से दो मोबाइल फोन और 1550 रुपए नगद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 79 हजार रुपए आंकी गई है।

पूछताछ में सप्लायर का खुलासा

पूछताछ में प्रमिला वर्मा ने बताया कि गांजा उसे ग्राम मटियारी निवासी बलराम यादव  ने बिक्री के लिए उपलब्ध कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर बलराम यादव को भी हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने करीब 4 किलो गांजा 10 हजार रुपए में सप्लाई करना स्वीकार किया।

पहले से जुड़ा है परिवार का नाम

जांच में सामने आया कि प्रमिला वर्मा का पति अदीप उर्फ टैंगना वर्मा भी पूर्व में गांजा प्रकरण में पकड़ा जा चुका है और वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि अवैध कारोबार संगठित रूप से संचालित हो रहा था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट और धारा 112 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जाएगी।

जनता से अपील

कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close