LIVE UPDATE
Sports

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बड़ा उलट फेर.. जिंबॉब्वे की ऑस्ट्रेलिया पर 23 रनों की सनसनी खेज जीत

170 रनों के निर्धारित विजयी लक्ष्य को पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लेकिन मोजर्बानी की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के विकेट निश्चित अंतराल पर गिरते रहे एवं कोई भी बल्लेबाज विश्वास पूर्ण ढंग से बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे।

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप/कोलंबो (श्रीलंका) वर्ल्ड कप T20 क्रिकेट में आज बड़ा उलट फेर हुआ जिसमें रोमांचक मैच में जिंबॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 23 रनों से परास्त करने में सफलता पाई।

कोलंबो में खेले गए लीग मैच में आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिंबॉब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाने में सफल हुई।

जिंबॉब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज बी.बेनेट ने नाबाद 64 रन बनाएं, जबकि कप्तान सिकंदर रजा 25 रनों पर नाबाद रहे।

170 रनों के निर्धारित विजयी लक्ष्य को पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लेकिन मोजर्बानी की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के विकेट निश्चित अंतराल पर गिरते रहे एवं कोई भी बल्लेबाज विश्वास पूर्ण ढंग से बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेनशा ही सर्वाधिक 65 रन बनाने में सफल रहे, एवं एक अन्य बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 31 रन ही ऑस्ट्रेलिया को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे, रेनशा का अकेला प्रयास असफल रहा एवं ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों के पूर्व 19.3 ओवरों में ही समाप्त हो गई l

इस प्रकार जिंबॉब्वे ने एक बड़ा उलट फेर. करते हुए 23 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर पहुंच गई।

जिंबॉब्वे की ओर से मध्यम तेज गेंदबाज मोजर्बानी नें 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जब की इवान ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए।

Back to top button
close