LIVE UPDATE
Big news

CGPSC Exam 2026: 22 फरवरी को होगी लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा

CGPSC Exam 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा इस महीने की 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

CGPSC Exam 2026: प्रथम पाली में जनरल स्टडीज के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं, द्वितीय पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, जैसे प्रवेश पत्र और पहचान पत्र, लेकर आएं।

परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ परीक्षा दिवस की नियमावली और निर्देशों का पालन करें।

आयोग ने यह भी बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Back to top button
close