LIVE UPDATE
Sports

T20 World Cup 2026-तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर

नवंबर 2025 में मलिंगा ने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया, तब से उन्होंने आठ मैच खेले और आठ विकेट हासिल किए हैं। प्रमोद मदुशन ने भी अभी तक आठ T20I मैच खेले हैं। उन्होंने 2022 में डेब्यू किया था और इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था। उन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं।

T20 World Cup 2026/T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले श्रीलंका की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह 32 साल के गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है।

मलिंगा कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। वह हाल ही में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे।

T20 World Cup 2026/ICC ने अपने बयान में कहा कि ईशान मलिंगा रविवार, 1 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय T20I मैच खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे और वह अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में मीडियम पेसर प्रमोद मदुशन को शामिल किया गया है। मदुशन ने 13 वनडे और 8 T20I मैच खेले हैं।

मलिंगा पिछले एक साल में श्रीलंकाई गेंदबाजी का अहम हिस्सा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने 2025 में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रदर्शन किया था।

T20 World Cup 2026/नवंबर 2025 में मलिंगा ने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया, तब से उन्होंने आठ मैच खेले और आठ विकेट हासिल किए हैं। प्रमोद मदुशन ने भी अभी तक आठ T20I मैच खेले हैं। उन्होंने 2022 में डेब्यू किया था और इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था। उन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं।

T20 World Cup 2026/इससे पहले श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में एक और बड़ा बदलाव किया था। उन्होंने आउट ऑफ फॉर्म प्लेयर धनंजय डी सिल्वा को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह कामिंदु मेंडिस को शामिल किया गया है। इस वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका के सेलेक्टर्स ने एक मजबूत टीम का चयन किया है। ऐसे में आगामी वर्ल्ड कप में उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना अब दिलचस्प होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम अपने सभी मैच होम ग्राउंड पर खेलेगी। टूर्नामेंट में श्रीलंका अपने अभियान का आगाज 8 फरवरी को ऑयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ करेगा। इसके बाद 12 फरवरी को श्रीलंका की टीम का सामना ओमान से होगा। इसके बाद फिर 16 फरवरी को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड/T20 World Cup 2026

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन

Back to top button
close