LIVE UPDATE
Sports

Vaibhav Suryavanshi Dance Video- ड्रेसिंग रूम में थिरके वैभव सूर्यवंशी, भोजपुरी गाने पर किया डांस

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत में वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 बॉल पर 175 रन की  तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 बड़े-बड़े छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान दिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 411 रन बनाए। 412 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Vaibhav Suryavanshi Dance Video: U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने इस जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

सभी प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम में डांस करते हुए नजर आए। इस बीच टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उस वीडियो में वैभव कह रहे हैं कि पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा गाइज, अब भोजपुरी गाना बजेगा।

इसके बाद वह पवन सिंह की फिल्म भोजपुरिया राज के फेमस गाना Sorry, sorry कहा तारू गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वैभव के साथ इस गाने पर उनकी टीम के अन्य खिलाड़ी भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरे तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है।

Vaibhav Suryavanshi को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत में वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 बॉल पर 175 रन की  तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 बड़े-बड़े छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान दिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 411 रन बनाए। 412 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अभियान शानदार रहा।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच नहीं हारी। लीग स्टेज, सुपर सिक्स, सेमीफाइनल और फाइनल में अपना दबदबा बनाते हुए टीम इंडिया ने छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती थी। इस रिकॉर्ड को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अंडर19 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया का दबदबा रहा है।Vaibhav Suryavanshi Dance Video

Back to top button
close