LIVE UPDATE
Sports

Vaibhav Suryavanshi को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी

Vaibhav Suryavanshi ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. पूरी तैयारी, सपोर्ट स्टाफ की मेहनत, एशिया कप और इससे पहले वाली सीरीज, इन सब ने हमें इस पल तक पहुंचाया है. हमने ज्यादा दबाव नहीं लिया, बस सरल रखा और टूर्नामेंट में जो करते आए, वही किया. तैयारी बहुत अच्छी रही, न सिर्फ एशिया कप से, बल्कि पिछले 8-9 महीनों से सब ने कड़ी मेहनत की है.

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा योगदान रहा. Vaibhav Suryavanshi ने इस मैच में एक तूफानी पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाया. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ मैच ही नहीं जिताया, बल्कि मुकाबले के बाद सभी का दिल भी जीत लिया. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. लेकिन उन्होंने इन अवॉर्ड्स को खास लोगों को डेडिकेट कर दिया.

Vaibhav Suryavanshi के लिए फाइनल मैच काफी यादगार रहा. उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे. उनकी इस दमदार पारी के चलते टीम ने 50 ओवर में 411 रन बनाए और 100 रनों से अंतर से मुकाबला अपने नाम किया. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

खास बात ये रही कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने ये अवॉर्ड्स कोचिंग स्टाफ को डेडिकेट किए. उन्होंने कहा कि इस कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों पर पिछले कुछ महीनों में काफी मेहनत की है.

Vaibhav Suryavanshi ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. पूरी तैयारी, सपोर्ट स्टाफ की मेहनत, एशिया कप और इससे पहले वाली सीरीज, इन सब ने हमें इस पल तक पहुंचाया है. हमने ज्यादा दबाव नहीं लिया, बस सरल रखा और टूर्नामेंट में जो करते आए, वही किया. तैयारी बहुत अच्छी रही, न सिर्फ एशिया कप से, बल्कि पिछले 8-9 महीनों से सब ने कड़ी मेहनत की है.

हम जानते हैं कि हमने कितना काम किया है. मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा था और मैं जानता हूं कि बड़े मैचों में परफॉर्म करने की क्षमता मुझमें है.’

Vaibhav Suryavanshi के लिए ये पूरा टूर्नामेंट काफी यादगार रहा. वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी जड़े. वैभव ने इन 7 पारियों में 41 चौके और 30 छक्के लगाए, जो बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने.

Back to top button
close