LIVE UPDATE
Bilaspurpolitics

भाजपा अनु.जनजाति मोर्चा बिलासपुर शहर की नई टीम घोषित, संगठन संचालन की जिम्मेदारी सचिन कायरवार और मरावी के हाथ

बिलासपुर।नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संगठन स्तर पर सक्रियता तेज हुई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर जिले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह सूची प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग व जिला प्रभारियों के निर्देश तथा जिला कोर ग्रुप के निर्णय के बाद भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की ओर से जारी की गई।

घोषणा में संगठन संचालन की अहम जिम्मेदारी जिला महामंत्री पद पर बिलासपुर विधानसभा से सचिन कायरवार और बिल्हा विधानसभा से कमल मरावी को सौंपी गई है। संगठन सूत्रों के अनुसार महामंत्री पद को देखते हुए दोनों को मोर्चा विस्तार, कार्यक्रमों के समन्वय, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने और जनजातीय समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की भूमिका दी गई है।

विशेष रूप से सचिन कायरवार को बिलासपुर शहरी क्षेत्र में संगठन को सक्रिय रखने और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मोर्चा की कमान तखतपुर विधानसभा से श्याम सिंह ध्रुव को जिला अध्यक्ष के रूप में दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर बिल्हा से रामेश्वर सिंह ध्रुव और साधराम नेताम, बिलासपुर से रौशन राही तथा तखतपुर से करूणा राज को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियां देखने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला मंत्री पद पर बिलासपुर से पुष्पलता सिदार, बिल्हा से मोती मंडावी और शंकर ध्रुव, तथा तखतपुर से शिव कुमार ध्रुव और प्रेमलाल पोर्ते को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन की आर्थिक व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला कोषाध्यक्ष के रूप में बिलासपुर से प्रकाश कायरवार को दी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में मोर्चा अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close