LIVE UPDATE
Chhattisgarh

मंत्री की सीधी निगरानी: डौरा–कोचली पहुंचे रामविचार , कहा—किसानों को सही मूल्य, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

सरकार हर पंजीकृत किसान का धान खरीदेगी

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने धान खरीदी व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए धान खरीदी केंद्र डौरा–कोचली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया से जुड़ी हर कड़ी का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने धान तौल व्यवस्था, तौल मशीनों की कार्यप्रणाली, मापक उपकरणों की सटीकता, बारदाना की उपलब्धता और परिवहन व्यवस्था की जांच की। उन्होंने केंद्र में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर समर्थन मूल्य, तुलाई की गति और खरीदी में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार किसानों के धान की समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित खरीदी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी की लिमिट बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी पंजीकृत किसान को परेशानी न हो।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर पंजीकृत किसान का धान खरीदेगी, किसी को भी वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंत्री ने कहा कि किसानों की उपज का सही मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए प्रशासन को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close