LIVE UPDATE
india

8th Pay Commission Updates: 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग के ToR में संशोधन की मांग

8th Pay Commission Updates:नई दिल्ली। देश के करीब एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

8th Pay Commission Updates।आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों और वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड) की ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी (NC JCM) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आयोग के टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस (ToR) में महत्वपूर्ण संशोधन की मांग की है। यह पत्र केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी मार्क किया गया है।

8th Pay Commission Updates।NC JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि ToR में संशोधन से सैन्य बलों से सेवानिवृत्त जवानों के साथ-साथ वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों, दोनों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

8th Pay Commission Updates।इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, NC JCM ने सरकार से जिन प्रमुख बदलावों की मांग की है, वे निम्नलिखित हैं:

पेंशन स्कीम: NPS के तहत आने वाले लगभग 26 लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) में शामिल किया जाए। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की तारीख 1 जनवरी 2026 घोषित की जाए।

पेंशन संशोधन: सभी पेंशनधारकों की पेंशन में संशोधन किया जाए।

अंतरिम राहत (IR): बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों को 20% की अंतरिम राहत (Interim Relief) प्रदान की जाए। सातवें वेतन आयोग के महत्वपूर्ण “Expectation of Stakeholders” क्लॉज़ को आठवें वेतन आयोग के ToR में शामिल किया जाए।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह, Confederation of Central Employees & Workers सहित कई अन्य केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने भी केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर ToR में संशोधन की मांग की थी।

Back to top button
close