LIVE UPDATE
india

जियोफाइनेंस ने बनाया ‘मनी ट्रैकिंग’ आसान, सब कुछ एक ऐप में

• कैश फ्लो, खर्चों और निवेश पर पूरा कंट्रोल • सभी बैंक खातों और निवेश के पैसों का पूरा हिसाब एक क्लिक में

मुंबई।जियोफाइनेंस के ग्राहक अब अपने पैसे पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे। जियोफाइनेंस ऐप ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने सभी बैंक खाते, म्यूचुअल फंड और शेयर पोर्टफोलियो को एक प्लेटफॉर्म पर लिंक कर, आसानी से ट्रैक और विश्लेषण कर सकेंगे। खाता चाहे किसी भी बैंक में हो या किसी भी फाइनेंशियल ऐप से निवेश किया जा रहा हो, यूजर को अपनी पूरी वित्तिय तस्वीर अब जियोफाइनेंस ऐप पर मिल जाएगी। इससे अलग-अलग ऐप्स पर अपना निवेश देखने का झंझट खत्म हो जाएगा।

जियोफाइनेंस का यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को कैश फ्लो, खर्चों और निवेश की पूरी तस्वीर रियल-टाइम में देता है और एआई आधारित स्मार्ट सुझावों के जरिए बेहतर मनी मैनेजमेंट में भी मदद करता है।

कंपनी के मुताबिक मनी ट्रैकिंग के लिए ऐप में तीन मुख्य फीचर्स जोड़े गए हैं। पहला है ‘यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड’, इसमें जियोफाइनेंस के सभी लोन और डिपॉज़िट के साथ-साथ बाहरी बैंक खाते और निवेश को भी रियल-टाइम में एक ही जगह दिखाया जाता है। यानी पूरी वित्तीय तस्वीर एक ही जगह पर देखी जा सकती है।

दूसरा फीचर है ‘कंप्रीहेंसिव एसेट ट्रैकिंग’ इसमें उपयोगकर्ता बैंक खाते (CASA), म्यूचुअल फंड, इक्विटी और ETFs को लिंक करके, इनके बैलेंस, खर्च और निवेश परफॉर्मेंस का विश्लेषण कर सकते हैं। जल्द ही फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉज़िट को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

इसका तीसरा फीचर है ‘स्मार्ट, डेटा-ड्रिवन गाइडेंस’ जो एआई आधारित इनसाइट्स और सुझावों के जरिए उपयोगकर्ताओं को उनके वित्तीय फैसलों को और बेहतर बनाने में मदद करता है।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि “जियोफाइनेंस ऐप का यह फीचर हर भारतीय के वित्तीय जीवन को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। करोड़ों भारतीयों के वित्तीय सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए, हम भविष्य में भी इस ऐप की क्षमताओं को और मजबूत करते रहेंगे।“

जियोफाइनेंस ऐप में ‘Track your Finances’ टैब पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स के जरिए यूजर अपना पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड सेट कर सकते हैं। बताते चलें कि जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड, जो Jio Financial Services Limited की सहायक कंपनी है, इस ऐप का संचालन करती है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close