Education

Employees Bonous- कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस

केंद्र सरकार ने ग्रुप C, ग्रुप B गैर-राजपत्रित कर्मचारियों और CAPF कर्मियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का ऐलान किया।

Employees Bonous-नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम की शुरुआत में ही केंद्र की मोदी सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने ऐलान किया है कि ग्रुप-C और गैर-राजपत्रित ग्रुप-B कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के तहत 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा। इस बार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस की राशि ₹6,908 तय की गई है।

Employees Bonous-यह बोनस केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहेंगे और कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी करेंगे। जिन कर्मचारियों ने पूरे साल काम नहीं किया है, उन्हें प्रो-राटा आधार पर (जितने महीने काम किया, उतने के हिसाब से) बोनस मिलेगा।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF), सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के पे-स्केल पर काम करने वाले कर्मचारी भी इस लाभ के पात्र होंगे।

Employees Bonous-इसके अलावा एड-हॉक कर्मचारी, जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं आई है, और कैजुअल लेबरर, जिन्होंने पिछले तीन सालों में निर्धारित दिनों तक काम किया है, उन्हें भी बोनस मिलेगा। कैजुअल लेबरर्स के लिए बोनस की राशि ₹1,184 तय की गई है।

बोनस का फॉर्मूला

बोनस की गणना अधिकतम ₹7,000 मासिक वेतन पर की जाएगी। सरकार द्वारा जारी फॉर्मूले के अनुसार:

7,000 × 30 ÷ 30.4 = ₹6,907.89
इसे राउंड करके ₹6,908 तय किया गया है।

अगर कोई कर्मचारी 31 मार्च 2025 से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण सेवा से बाहर हो गया है, तो भी उसे बोनस मिलेगा, बशर्ते उसने कम से कम छह महीने की सेवा पूरी की हो। डेप्युटेशन पर अन्य संगठनों में कार्यरत कर्मचारियों को बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा।

Employees Bonous-सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को सीधा फायदा होगा।

Back to top button
close