त्योहारों से पहले सख्त कार्रवाई..लिस्टेड अपराधी गिरफ्तार..तीनों गुंडा सलाखों के पीछे

बिलासपुर….त्योहारों के पूर्व सीपत पुलिस ने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वाले गुंडा-बदमाशों पर सख्त शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी थाना सीपत के गुंडा-बदमाश सूची में शामिल हैं और इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों का नाम सोहन वर्मा, दीपक वर्मा उर्फ रूरू ,विमल वर्मा है। सभी आरोपी सीपत बाजारा पारा के रहने वाले हैं।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवाडीह के पास सोहन वर्मा और उसके साथी विमल वर्मा एवं दीपक वर्मा ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए आरोपी हाथ, मुक्का और डंडे से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग भी की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना में पीड़ित को चोटें आईं।
पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपियों के खिलाफ थाना सीपत में पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। मामले में उनके खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।





