LIVE UPDATE
Big news

102 करोड़ का संजीवनी फंड: पार्षद और महापौर निधि से चमकेंगे शह102 करोड़ का संजीवनी फंड: पार्षद और महापौर निधि से चमकेंगे शहर

बिलासपुर…राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए की राशि जारी की है। इसमें 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए पार्षद निधि और 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए महापौर/अध्यक्ष निधि शामिल है। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों में 50-50 प्रतिशत राशि जारी की है।

जारी राशि का ब्योरा देखें तो राज्य के 14 नगर निगमों को 21.96 करोड़ रुपए, 54 नगर पालिकाओं को 23.38 करोड़ रुपए और 120 नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए पार्षद निधि के रूप में दी गई है। वहीं, महापौर/अध्यक्ष निधि के तहत नगर निगमों को 10.13 करोड़, नगर पालिकाओं को 10.50 करोड़ और नगर पंचायतों को 10.01 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है।

सरकार का कहना है कि यह राशि शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close