Bilaspur

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी ‘छोटू’… चकरभाठा पुलिस के शिकंजे में, पोक्सो एक्ट में जेल

बिलासपुर।…नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ग्राम बुंदेला निवासी 23 वर्षीय नंद झरोखा यादव उर्फ छोटू यादव से जुड़ा है, जिस पर नाबालिग पीड़िता ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 11 अगस्त 2025 को अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय हरकत की। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत धारा 74 बीएनएस और 8 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने  आरोपी को गिरफ्तार कर किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय के समक्ष पेश किया  है।

Back to top button